पुतिन की युद्ध को लेकर दो टूक, ट्रंप से बोले- लक्ष्य पूरे होने से पहले नहीं रुकेगी यूक्रेन में रूसी कार्रवाई

पुतिन ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन में लक्ष्य पूरे होने से पहले वहां पर रूस की सैन्य कार्रवाई नहीं रुकेगी। पुतिन ने यह बात गुरुवार को ट्रंप के साथ हुई टेलीफोन वार्ता में कही है। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के अनुसार दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन और ईरान की स्थितियों पर चर्चा हुई। पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए तैयार है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन में लक्ष्य पूरे होने से पहले वहां पर रूस की सैन्य कार्रवाई नहीं रुकेगी। पुतिन ने यह बात गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई टेलीफोन वार्ता में कही है।
टेलीफोन पर हुई बातचीत
यह वार्ता करीब एक घंटा चली और दोनों नेताओं के बीच बीते छह महीनों में हुई यह छठी टेलीफोन वार्ता थी। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के अनुसार दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन और ईरान की स्थितियों पर चर्चा हुई।
ईरान मसले का बातचीत से हो समाधान- पुतिन
पुतिन ने ईरान की स्थिति के लिए कहा कि वहां से संबंधित सभी मसलों का राजनीतिक और कूटनीतिक बातचीत से समाधान होना चाहिए। गत 22 जून को अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों पर हमला किया था जिसकी रूस ने निंदा की थी। उससे पहले 13 जून को इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, उसके साथ ईरान का युद्ध 12 दिन चला था।
रूस यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए तैयार है- पुतिन
यूक्रेन के संबंध में वार्ता में ट्रंप ने वहां पर लड़ाई रोके जाने के लिए जल्द वार्ता शुरू करने पर जोर दिया। जवाब में पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए तैयार है। साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश यूक्रेन के लिए तय लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहेगा और उन कारणों की जड़ों को नष्ट करेगा जिनसे युद्ध छिड़ा।
america - Russia khabar , jaago news 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here