गाजे-बाजे संग निकाली स्कूल चलो अभियान रैली
राजगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डढ़िया के बच्चों ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान, दस्तक अभियान की जागरूकता रैली निकाल कर स्कूल में नामांकन कराने को प्रेरित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ कराया। ब च्चों की स्कूल चलो अभियान रैली पर आधारित बनाई रंगोली देखने ही लायक रही। इसके बाद गाजे-बाजे संग बड़े ही धूमधाम से स्कूल चलो अभियान व दस्तक अभियान की जागरूकता रैली निकाल पूरे गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने को प्रेरित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव, प्रधानाध्यापक योगेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अशोक कुमार थानाध्यक्ष राजगढ़ रण विजय सिंह,एआरपी अशोक कुमार मौर्य, राम ललित सिंह,राजकुमार, प्रियंका सिंह,बबीता सिंह, विजय लक्ष्मी,अभिभावक शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें