महिलाओं के प्रति बदलनी पड़ेगी सोच : अरविंद मिश्र

मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्र ने त्रिवेणी संस्था की तरफ से शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में कहा कि पुरुष नारी के मनोभावों को समझे। पुरुष समाज को नारी के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए। नारी समाज का मूल्यांकन करते समय न्यायपूर्ण समीक्षा की जानी चाहिए।
जनपद न्यायाधीश ने कहा महिलाएं काफी जागरूक हो गई हैं। पारिवारिक दायित्वों के साथ समाज में नारी वर्ग सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। इस समय नारी पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रचनात्मक कार्य कर रही है। संगोष्ठी में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी, यूनाइटेड इंश्योरेंस के पूर्व अधिकारी केशव नारायण पाठक, पत्रकार राजेंद्र तिवारी, शिक्षिका स्नेहलता द्विवेदी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सलिल पांडेय ने किया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here