पाही पर किसान का मिला शव, हत्या का आरोप

अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनइमिलिया गांव स्थित पाही पर सोमवार की सुबह किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत किसान के आंख पर चोट के निशान व नाक से खून निकल रहा था। मां ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ब्रेन हेमरेज या ह्रदयगति रुकने से मौत बता रही है।
चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगई गांव निवासी 50 वर्षीय रोशन अली पुत्र स्व. हबीब किसान थे। वह अहरौरा के वन इमिलिया गांव स्थित जंगल में लगभग तीन वर्ष से झोपड़ी डालकर रहते थे। साथ में उनकी मां भी रहती थीं। वहीं खेती बाड़ी किए थे। पाही पर ही रहकर अपने फसल की रखवाली करते थे। सोमवार की सुबह रोशन अली का पाही के औंधे मुंह पड़े शव मिला। जबकि पास में बाल्टी व लोटा बिखरा पड़ा था। मृतक किसान के आंख पर चोट के निशान व नाक से खून निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस की सूचना पर मृत किसान के परिजन भी पहुंच गए।
इस संबंध में एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि एक किसान का शव मिला है। प्रथम दृष्टया किसान की मौत ब्रेन हेमरेज या ह्रदयगति रुकने से प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here