पुरानी रंजिश में दो तीर्थ पुरोहित पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल

विंध्य क्षेत्र में जमीन के एक पुराने विवाद में विंध्याचल थाना क्षेत्र के प्रशासनिक भवन के पीछे पुराने वीआईपी रोड पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया। दो पक्षों में हुई भीषण लड़ाई में एक पक्ष से पांच तो दूसरे से एक कुल छह लोग घायल हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के प्रशासनिक भवन के पीछे पुरानी वीआईपी रोड पर कुछ दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट हो गयी 
मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों पक्षों से चार व्यक्तियों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। जिसमें एक पक्ष से दिनेश झा (45) पुत्र स्वर्गीय सतीश झा , उत्कर्ष झा (21) पुत्र दिनेश झा, तथा दूसरे पक्ष से घायल प्रदीप पाठक( 30 )पुत्र राम दत पाठक को भी रेफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
प्रदीप पाठक ने तहरीर देकर बताया कि बेदू झा, दिनेश झा, रितिक उपाध्याय, त्रिलोकी उपाध्याय लाठी-डंडा से मारा। उनके पास असलहा भी था। दूसरे पक्ष से दिनेश झा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप, हेमू व शतिदत्त पाठक ने उसे, उसके पुत्र, पत्नी और साले को लाठी-डंडे से मारा। तमंचा भी साथ लिए थे।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है। हवाई फायरिंग की शिकायत मिली है उसकी भी जांच की जा रही है।
घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक पक्ष से प्रदीप, हेमू व शतिदत्त पाठक और दूसरे पक्ष से बेदू झा, दिनेश झा, रितिक उपाध्याय, त्रिलोकी उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बयान :- एक पक्ष से त्रिलोकी उपाध्याय ने बताया कि प्रदीप पाठक और उत्कर्ष झा का विवाद नवरात्र में किसी बात को लेकर हुआ था।
आज प्रदीप पाठक घर के पास आकर फायरिंग किया और मारपीट करने लगा। हमारे परिवार के चार लोगों को गंभीर चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष से घायल प्रदीप पाठक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मंदिर के पास उनको गाली गलौज दिये थे। आज जब वे पुरानी वीआईपी रोड से जा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोग गाली देते हुए हाथापाई करने लगे। इसके बाद जब घर के पास पहंचा तो उनके ऊपर लाठी डंडा से प्रहार किए।
दो पक्षो में मारपीट हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नितेश सिंह, एएसपी सिटी

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here