15-15 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

मिर्जापुर। मड़िहान और राजगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तीनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी छविनाथ विश्वकर्मा पर 15 हजार का इनाम घोषित था। मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी छविनाथ विश्वकर्मा निवासी रेमा मुगलसराय थाना अलीनगर जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर रितेश श्रीवास्तव निवासी नदिहार थाना राजगढ़ और शेरू श्रीवास्तव निवासी नदिहार, थाना राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here