चकरोड और पैमाइश की शिकायत मिलने से डीएम नाराज

मिर्जापुर। जिले के चारों तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने फरियारियों की समस्याओ का समाधान किए। वहीं लालगंज तहसील में डीएम प्रियंका निरंजन ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस पर 506 मामले आए। इनमें 34 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मण्डलायुक्त के समक्ष 190 प्रार्थना पत्र आए। उन्होंने 11 का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के लिए दे दिए। मण्डलायुक्त ने राजस्व व पुलिस की दस संयुक्त टीम गठित कर मामलों का शाम तक निस्तारण कर अवगत कराने का निर्देश दिए।
लालगंज संवाद के मुताबिक डीएम प्रियंका निरंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेने बर्मा एवं सीडीओ विशाल कुमार के समक्ष 175 प्रार्थना पत्र आए। इनमें 16 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने राजस्व व पुलिस की आठ संयुक्त टीम गठित कर समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर भेज दिया। डीएम ने सभी जनपदीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों व लेखपालो को निर्देशित करते हुए कहा कि पैमाइश की शिकायतें मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक लेखपाल गुरुवार व सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 01 बजे तक पंचायत भवनो में लेखपाल बैठे। इस दौरान फरियादियों की समस्याओ का निस्तारण करें। सीओ लालगंज को निर्देशित किया कि जिस सिपाही की ड्यूटी बीट में लगाई गई है वे भी गुरुवार व सोमवार को पंचायत भवन में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज युगांतर त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएल वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here