जागो न्यूज़/जागो टूडे पत्रकार सूर्य प्रकाश भारद्वाज
ब्यूरो(एटा)जलेसर नगर स्थित डॉ0 गोकुल सिंह लोधी की कॉलेज में रविवार को लोधी समाज की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक शीलेन्द्र प्रधान जलेसर देहात, डॉ गोकुल सिंह, धरवेन्द्र प्रधान मढ़ई, भूपेंद्र प्रधान अन्नियां, देवेन्द्र प्रधान गोपालपुर के नेतृत्व में कई गयी जिसका संचालन तुरसनपाल सिंह लोधी ने किया। जलेसर तहसील क्षेत्र में लोधी समाज के उत्थान के लिए लोधी समाज संगठन का तहसील स्तरीय गठन किया गया। जिसमें दिनेश लोधी नगला बाले ब्लॉक अवागढ़ को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों का समाज के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। लोधी समाज संगठन में रामजीलाल राजपूत को सचिव जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक रामस्वरूप वर्माजी एवं इंद्रपाल सिंह पू0प्रधान, डॉ बच्चू सिंह लोधी, सोवरन सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि संगठन के गठन का उद्देश्य लोधी समाज पर होने वाले शोषण और अत्याचार को रोकना है। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा का विकास तथा समाज के उत्थान के लिए काम किया जाएगा। जल्द ही संगठन का और अधिक विस्तार किया जाएगा। इस बैठक में डॉ महाराज सिंह, होरीलाल पू0प्रधान, चिरंजी लाल, दामोदर सिंह वर्मा, राजकुमार, भीकम सिंह, रेशम पाल सिंह, थान सिंह, डॉ राजकुमार उर्फ राजू, सुरेन्द्र लोधी, विकास लोधी, प्रतिपाल सिंह, देवराज आदि लोधी समाज के लोग हजारों की तादाद में उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें